इशाला में भारी बारिश से तबाही।

इशाला में भारी बारिश से तबाही।
खबर शेयर करें:

इशाला में भारी बारिश से तबाही।

 कई मकानों में घुसा मलबा।

 पंचायत भवन भी हुआ जमींदोज।



रुद्रप्रयाग:

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानसून की दस्तक के साथ ही आसमानी आफत बरसने लगी है। जनपद रुद्रप्रयाग के दशज्यूला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इशाला में २४ जून की रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के चलते बुरसाला तोक में भूस्खलन होने से कई आवासीय भवनों में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर घुस गए हैं। इसके साथ ही भू-धंसाव के कारण ग्रामीणों के दर्जनों खेत नष्ट हो गए हैं और ग्राम पंचायत भवन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस आपदा के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

इशाला के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह राणा ने आपदा की भयावहता की जानकारी देते हुए बताया कि इस अतिवृष्टि से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।

 धीर सिंह विष्ट, प्रेम सिंह विष्ट और सुनील सिंह विष्ट के आवासीय मकानों में मलबा घुसने और जमीन धंसने से संपत्ति को भारी क्षति पहुँची है।

 यशवीर सिंह, कुलदीप सिंह, रविंद्र खत्री और संदीप बिष्ट के मकानों के ठीक ऊपर और नीचे भू-धंसाव होने से ये भवन अब पूरी तरह असुरक्षित हो गए हैं और कभी भी ढह सकते हैं।

 क्षेत्र के दर्जनों उपजाऊ खेतों में टनों मलबा भर जाने से ग्रामीणों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं।

ग्राम प्रधान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए, उन्हें तत्काल आपातकालीन राहत राशि दी जाए और क्षतिग्रस्त पंचायत भवन का नए सिरे से निर्माण कराया जाए।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->