सतपुली के पास पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर।

सतपुली के पास पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर।
खबर शेयर करें:

सतपुली के पास पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर।

बोलेरो चपेट में आई; एक की मौत।



पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली के निकट रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने के कारण वहां से गुजर रही एक बोलेरो वाहन उसकी चपेट में आ गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना में श्रीकांत (उम्र 45 वर्ष), मूल निवासी केरल, वर्तमान पता दिल्ली की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं वाहन चालक सरनजीत (उम्र 61 वर्ष), निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली तथा उदय (उम्र 40 वर्ष), मूल निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता दिल्ली घायल हो गए।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। दुर्घटना के कारणों और मृतक की पहचान की पुष्टि के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->