पंचाचुली की दुर्गम चोटियों से जीवन बचाकर लाई SDRF, घायल भेड़ पालक का सफल रेस्क्यू।

पंचाचुली की दुर्गम चोटियों से जीवन बचाकर लाई SDRF, घायल भेड़ पालक का सफल रेस्क्यू।
खबर शेयर करें:

पंचाचुली की दुर्गम चोटियों से जीवन बचाकर लाई SDRF, घायल भेड़ पालक का सफल रेस्क्यू।


पिथौरागढ़, 07 जून 2026।
जनपद पिथौरागढ़ के पंचाचुली स्थित अत्यंत दुर्गम फुगागैर क्षेत्र में घायल हुए एक भेड़ पालक को एसडीआरएफ ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम फाफा निवासी 42 वर्षीय खीम सिंह 05 जून को भेड़ पालन कार्य के दौरान खराब मौसम और लगातार वर्षा के बीच पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चोट लगने के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए और तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ से मदद मांगी।

सूचना मिलते ही  एसडीआरएफ उत्तराखण्ड  रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल मुख्य सड़क मार्ग से लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूर स्थित था, जहां पहुंचने के लिए टीम को कठिन पर्वतीय रास्तों और प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ा।

एसडीआरएफ टीम ने रात भर अभियान चलाकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद टीम ने घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। लगातार प्रयासों के बाद रविवार को घायल भेड़ पालक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस अवसर पर सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पंचाचुली जैसे दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच घायल व्यक्ति तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकालना एसडीआरएफ की पेशेवर दक्षता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अभियान में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए कहा कि मानव जीवन की रक्षा एसडीआरएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी टीम हर समय सहायता के लिए तैयार रहती है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->