बाबा केदार की छांव में व्यापार सभा का निर्विरोध चुनाव।

बाबा केदार की छांव में व्यापार सभा का निर्विरोध चुनाव।
खबर शेयर करें:

बाबा केदार की छांव में व्यापार सभा का निर्विरोध चुनाव।

विष्णु रुवाड़ी को कमान और तेज प्रकाश बने महामंत्री।



केदारनाथ।केदारनाथ धाम में व्यापार सभा की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध (सर्वसम्मति से) गठन कर दिया गया है। नई टीम के चयन के दौरान सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना।व्यापार सभा के नए संगठन में विष्णु रुवाड़ी को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कृष्णा शुक्ला को उपाध्यक्ष, तेज प्रकाश त्रिवेदी को महामंत्री, प्रदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष और ज्योति प्रकाश शुक्ला को उप मंत्री चुना गया है। 

धाम में व्यापारियों की आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए अजय जुगरान को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।

इस विशेष अवसर पर केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री राजेंद्र तिवारी और महामंत्री अंकित सेमवाल मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान स्थानीय व्यापारी वर्ग के साथ-साथ भारी संख्या में आम जनमानस भी उपस्थित था। सभी ने नई टीम को बधाई देते हुए बाबा केदारनाथ के धाम में व्यापारिक हितों और यात्री सुविधाओं के लिए बेहतर काम करने की उम्मीद जताई।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->