NSG जवान राहुल सिंह जग्गी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

NSG जवान राहुल सिंह जग्गी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
खबर शेयर करें:

NSG जवान राहुल सिंह जग्गी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा के दशज्यूला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जग्गी काण्डई निवासी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में तैनात वीर जवान राहुल सिंह जग्गी के आकस्मिक निधन का समाचार क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध कर देने वाला है।

राहुल सिंह जग्गी देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। मां भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। केदारनाथ  के पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कुलदीप सिंह कंडारी,पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस ईश्वर सिंह बिष्ट एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा गया कि राहुल सिंह जग्गी ने देश सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानते हुए राष्ट्र की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

राष्ट्र सेवा में समर्पित वीर जवान राहुल सिंह जग्गी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->