उत्तराखंड सियासत में भूचाल: कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला का बड़ा दावा।
'अपनी ही सरकार से त्रस्त हैं भाजपा विधायक'।
बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा के विधायक अपनी ही सरकार के रवैए से आजिज आ चुके हैं। बुटोला ने विधानसभा सत्र के दौरान की एक आपबीती सुनाते हुए दावा किया कि जब वह अपने कमरे से पैदल जा रहे थे, तो भाजपा के कुछ बहुत वरिष्ठ और लगभग 8 से 9 विधायक उनसे मिलने आए।
भाजपा विधायकों ने विपक्ष से क्या कहा?लखपत बुटोला के मुताबिक, भाजपा के उन वरिष्ठ विधायकों ने उनसे अत्यंत गुप्त रूप से कहा,इस पर बुटोला ने उन्हें जवाब दिया कि वह और पूरी कांग्रेस पार्टी तो लगातार सदन से लेकर सड़क तक सरकार की नाकामियों के खिलाफ आवाज उठा ही रही है।
कांग्रेस विधायक ने धामी सरकार के मंत्रियों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आज सत्तापक्ष के विधायकों की कोई पूछ नहीं हो रही है। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का नाम लिए बिना गंभीर आरोप लगाया कि वे किसी का फोन तक नहीं उठाते, यहां तक कि अपनी ही पार्टी के विधायकों के फोन को भी नजरअंदाज कर दिया जाता है।
सत्तापक्ष के विधायक जनता के काम न होने और अधिकारियों की मनमानी से खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं। विधायकों के फोन न उठाए जाने के कारण उनके क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
थराली, केदारनाथ और अन्य क्षेत्रों के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तापक्ष के भीतर भी भारी गुटबाजी और असंतोष का माहौल है।
लखपत सिंह बुटोला ने यह भी संकेत दिए कि भाजपा के कई मौजूदा और पूर्व विधायक इस समय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं और वे जल्द ही बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जिस तरह की दमनकारी और केवल चुनाव जीतने की नीति पर चल रही है, उससे प्रदेश का देवत्व, शिक्षा, स्वास्थ्य और चारधाम यात्रा पूरी तरह संकट में आ चुके हैं
उन्होंने कहा कई भाजपाई नेता जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।इस खुलासे के बाद उत्तराखंड की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है और अब देखना यह होगा कि कांग्रेस के इन तीखे हमलों और दावों पर भारतीय जनता पार्टी का क्या आधिकारिक पलटवार आता है।


