उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में 54 लाख रुपये के गबन का खुलासा।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में 54 लाख रुपये के गबन का खुलासा।
खबर शेयर करें:

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में 54 लाख रुपये के गबन का खुलासा। पूर्व कैशियर गिरफ्तार।



टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा में करीब 54 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कैशियर को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बैंक में वित्तीय अनियमितताओं और गबन की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान तत्कालीन कैशियर की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने देहरादून से उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में बैंक के लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद बैंक ग्राहकों और स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->