सिल्ला बामनगांव के कुंवर सिंह रावत बने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक।
क्षेत्र में खुशी की लहर।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सिल्ला बामनगांव निवासी कुंवर सिंह रावत को प्रारंभिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड का निदेशक नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
पूर्व विधायक मनोज रावत ने कुंवर सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व में उत्तराखंड के प्रारंभिक शिक्षा विभाग को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
क्षेत्र के लोगों ने भी कुंवर सिंह रावत की नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे केदारनाथ विधानसभा और रुद्रप्रयाग जिले के लिए सम्मान की बात बताया। लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी और जनहितकारी कार्य करेंगे।


