अगस्त्यमुनि में 20 अगस्त को होगा हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल एवं स्व. अवतार सिंह राणा स्मृति समारोह।
**अगस्त्यमुनि।** अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अगस्त्यमुनि में आगामी **20 अगस्त** को हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व. अवतार सिंह राणा स्मृति साहित्य एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर संस्थान की बैठक वरिष्ठ पत्रकार **हरीश गुसाईं** की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
संस्थान के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समारोह में **कविता पाठ प्रतियोगिता, कविता पोस्टर प्रतियोगिता और साहित्य प्रश्नोत्तरी** का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के प्रोत्साहन के लिए रिन्यू पावर संस्था भी सहयोग कर रही है।
संस्थान के सचिव **सुधीर बर्त्वाल** ने बताया कि समारोह में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की रचनाओं का **संगीतमय सस्वर पाठ** किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य कवि की साहित्यिक रचनाओं को आमजन तक सहज रूप से पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से संस्थान द्वारा कवि की रचनाओं के दो संयुक्त संकलन भी प्रकाशित किए जा चुके हैं।
बैठक में उपाध्यक्ष **गिरीश बेंजवाल**, वरिष्ठ पत्रकार **अनुसूया प्रसाद मलासी**, **गंगाराम सकलानी, कुसुम भट्ट, दीपेंद्र बिष्ट, दीपक बेंजवाल** तथा कोषाध्यक्ष **कालिका काण्डपाल** मौजूद रहे।


