तेज बारिश का कहर, कारगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहे।

तेज बारिश का कहर, कारगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहे।
खबर शेयर करें:

तेज बारिश का कहर, कारगी ग्रांट में दो दुकानें और एक मकान ढहे।

बंजारावाला के बिस्मिल्लाह चौक में देर रात बारिश के बाद हादसा, बाल-बाल बचे लोग।



**देहरादून।** राजधानी देहरादून में देर रात हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर में तबाही की तस्वीर सामने ला दी। बंजारावाला चांचक चौक के समीप मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट के **बिस्मिल्लाह चौक** में सुबह अचानक दो दुकानें और एक मकान ढह गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मकान और दुकानों के अचानक ढहने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में दुकानों और मकान में रखा सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गनीमत रही कि हादसे में **किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।** हालांकि, अचानक मकान और दुकानों के ढहने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

तेज बारिश के बाद हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर के संवेदनशील इलाकों में जलभराव, जल निकासी और जर्जर निर्माण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान क्षेत्र में खतरा लगातार बढ़ जाता है और प्रशासन को ऐसे संवेदनशील स्थानों पर समय रहते सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->