नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप, नंदानगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप, नंदानगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खबर शेयर करें:

नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप, नंदानगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपी को कुरूड़ पुल से दबोचा।



चमोली। थाना नंदानगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना नंदानगर में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री काफी समय से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाने पर अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच में चिकित्सकों ने किशोरी को लगभग चार माह की गर्भवती बताया। इसके बाद पूछताछ में पीड़िता ने गांव मोख मल्ला निवासी 21 वर्षीय राजेन्द्र लाल पर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर थाना नंदानगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(j)(2)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

  संवेदनशील प्रकरण मानते हुए आरोपी को, गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए  कुरूड़ पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->