नौकरी और iPhone का झांसा देकर ₹1.23 लाख की ठगी! नन्दानगर पुलिस ने दो वांछित ठग दबोचे।
**नन्दानगर।** ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में नौकरी और महंगे iPhone का लालच देकर लोगों से ₹1.23 लाख हड़पने वाले दो वांछित अभियुक्तों पर नन्दानगर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज थे और न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुके थे।
पहले मामले में 27 दिसंबर 2025 को वादी ने थाना नन्दानगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वीरेन्द्र पिमोली पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी ग्राम वाण, थाना थराली, उम्र 30 वर्ष ने DRDO में नौकरी लगाने का झांसा देकर Google Pay के जरिए उससे ₹58 हजार हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 41/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
वहीं दूसरे मामले में 6 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वंश तेवतिया पुत्र जितेन्द्र तेवतिया, निवासी रायपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष ने iPhone 17 Pro दिलाने का लालच देकर UPI के माध्यम से उससे ₹65 हजार** की ठगी कर ली। इस मामले में थाना नन्दानगर में मु0अ0सं0 04/2026, धारा 318(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
और विवेचना के दौरान दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुए। इसके बाद नन्दानगर पुलिस ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए दोनों आरोपियों को 13 अगस्त 2026 को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।
ऑनलाइन लालच बना ठगी का हथियार
एक आरोपी ने **सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ₹58 हजार** उड़ाए, तो दूसरे ने **iPhone 17 Pro का लालच देकर ₹65 हजार** की चपत लगा दी। पुलिस की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन भुगतान के जरिए लोगों को झांसा देकर रकम ऐंठने वाले आरोपियों पर अब कार्रवाई तेज हो रही है।


