भारत चीन की सीमा के नीति घाटी में कुदरत का कहर! ऊंचाई पर बादल फटने की आशंका से तमक नाला उफान पर, देखते ही देखते बह गया पुल ।

भारत चीन की सीमा के नीति घाटी में कुदरत का कहर! ऊंचाई पर बादल फटने की आशंका से तमक नाला उफान पर, देखते ही देखते बह गया पुल ।
खबर शेयर करें:

 भारत चीन की सीमा के नीति घाटी में कुदरत का कहर! ऊंचाई पर बादल फटने की आशंका से तमक नाला उफान पर, देखते ही देखते बह गया पुल ।


चमोली। सीमांत जनपद चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अतिवृष्टि के बाद बड़ी मात्रा में मलबा नीचे की ओर आने से तमक नाला अचानक उफान पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से एक पुल बह गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऊंचाई वाले इलाके में बादल फटने जैसी स्थिति बनने के बाद भारी मात्रा में पानी और मलबा तमक नाले में आ गया। देखते ही देखते नाले का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव अपने साथ पुल को भी बहाकर ले गया। तेज बहाव और मलबे के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सेब के बगीचों को भारी नुकसान

अचानक आए मलबे के सैलाब ने नीति घाटी में काश्तकारों के सेब के बगीचों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर खेतों और बगीचों में मलबा जमा होने की सूचना है। वर्षों की मेहनत से तैयार की गई सेब की फसल को नुकसान पहुंचने से काश्तकारों को बड़ा आर्थिक झटका लगने की आशंका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार मलबा नीचे की ओर आया, जिससे प्राकृतिक जलधाराओं का बहाव भी प्रभावित हुआ। पुल के बहने से आवागमन पर भी असर पड़ने की संभावना है।

प्रशासन से नुकसान का आकलन कराने की मांग

घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराने और नुकसान का आकलन करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, क्षतिग्रस्त पुल और प्रभावित रास्तों को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठ रही है।

नीति घाटी जैसे सीमांत और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बीच लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->