तमक नाले में बेली ब्रिज बहा, BRO का वाहन भी चपेट में; जवान के लापता होने की सूचना, रेस्क्यू अभियान जारी।
ब्रिज के बहने के दौरान **GREIF का स्कॉर्पियो वाहन संख्या 24 BE 16058, बोलेरो कैंपर संख्या 23 B 15947 समेत एक अन्य वाहन** भी प्रभावित हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो चालक **NK पंकज कुमार के बहने की सूचना** है। उनकी तलाश में रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। स्कॉर्पियो वाहन को सुरक्षित किनारे कर लिया गया है।
भारी बारिश और अंधेरे से रेस्क्यू में मुश्किल
घटनास्थल पर लगातार हो रही भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू अभियान को फिलहाल सुरक्षा के साथ संचालित किया जा रहा है। **सुबह व्यापक स्तर पर फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।**
वाहनों की आवाजाही पर रोक, नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट**
सुरक्षा के मद्देनजर **सुरईथोटा से तमक की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित** कर दी गई है। वहीं, धौलीगंगा नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सूचित किया जा रहा है।
जल विद्युत परियोजनाओं में काम कर रही संबंधित कंपनियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।


