शक्तिनहर में डूबे युवक का SDRF ने बरामद किया शव, रात में पुल नंबर-1 से कूदने की सूचना।

शक्तिनहर में डूबे युवक का SDRF ने बरामद किया शव, रात में पुल नंबर-1 से कूदने की सूचना।
खबर शेयर करें:

शक्तिनहर में डूबे युवक का SDRF ने बरामद किया शव, रात में पुल नंबर-1 से कूदने की सूचना।



विकासनगर। देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे युवक का शव SDRF की टीम ने सोमवार सुबह बरामद कर लिया। युवक के रात में पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूदने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद SDRF ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से आज सुबह करीब 8:11 बजे SDRF डाकपत्थर पोस्ट को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और शक्तिनहर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया।

काफी तलाश के बाद SDRF टीम ने ढकरानी इंटेक क्षेत्र से युवक का शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान मुबारिक पुत्र इकराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़ा रामपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

SDRF टीम ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->