गंगा में डूबे युवक का 9 दिन बाद मिला शव।
जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को थाना लक्सर क्षेत्र के सोफरी घाट, ग्राम सोफरी, चौकी रायसी में एक युवक के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
कई दिनों तक लगातार सर्चिंग के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। मंगलवार 11 अगस्त को सेनानायक SDRF के निर्देश पर SDRF पोस्ट लक्सर की टीम ने अपर उप निरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में एक बार फिर घटनास्थल के आसपास गहन सर्चिंग अभियान चलाया।
टीम ने नदी के संभावित स्थानों पर सघन तलाशी लेते हुए आखिरकार लापता युवक का शव बरामद कर लिया। शव की पहचान अंकित चौहान पुत्र नरेश, निवासी शिवपुरी सोफरी, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।
SDRF टीम ने बरामद शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


