150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल।

150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल।
खबर शेयर करें:

150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल।



चम्पावत, 11 अगस्त 2026।
उत्तराखंड के चम्पावत जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बनलेख क्षेत्र में खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF चम्पावत और जिला पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू टीम को खाई में उतरकर अभियान चलाना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से SDRF जवानों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को खाई से बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल चम्पावत पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->