केदारघाटी में सड़क पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, विजयनगर-तिमली-बड़मा-तैला मोटर मार्ग पर पहाड़ी दरकी।

केदारघाटी में सड़क पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, विजयनगर-तिमली-बड़मा-तैला मोटर मार्ग पर पहाड़ी दरकी।
खबर शेयर करें:

केदारघाटी में सड़क पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, विजयनगर-तिमली-बड़मा-तैला मोटर मार्ग पर पहाड़ी दरकी।



**रुद्रप्रयाग।** केदारघाटी में बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विजयनगर-तिमली-बड़मा-तैला मोटर मार्ग पर पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क के ऊपर पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा कमजोर होने से सड़क पर मलबा आने का सिलसिला बना हुआ है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान इस मार्ग पर भूस्खलन की समस्या गंभीर हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर संवेदनशील हिस्से में सुरक्षा उपाय करने, सड़क से मलबा हटाने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो लगातार बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। विभाग के सामने अब सड़क को सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ पहाड़ी से गिर रहे मलबे और पत्थरों को रोकने की चुनौती है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->