11.21 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।
अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, माल रोड स्थित जिला चिकित्सालय के पास चेकिंग के दौरान विशाल गुप्ता को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 36 हजार 300 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही स्मैक के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


