मनोज रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस संगठन में बढ़ा कद। रुद्रप्रयाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी।

मनोज रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस संगठन में बढ़ा कद। रुद्रप्रयाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी।
खबर शेयर करें:

मनोज रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस संगठन में बढ़ा कद। रुद्रप्रयाग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी।



रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के साथ-साथ SIR समिति के चेयरमैन और चार्जशीट समिति के सदस्य जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिए जाने पर रुद्रप्रयाग जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, अंकुर रौथाण , ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसाई, जिला पंचायत सदस्य  संपत नेगी, जिला पचायत सदस्य अजय वीर सिंह भंडारी कर्मवीर सिंह कुंवर , शिव सिंह रावत, दिवाकर गौरोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने मनोज रावत को नई जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मनोज रावत के प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका में आने से रुद्रप्रयाग और केदारनाथ क्षेत्र की आवाज को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव का लाभ संगठन को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भी मिल सकता है।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मनोज रावत के नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

मनोज रावत को मिली नई जिम्मेदारियों को लेकर रुद्रप्रयाग जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना कांग्रेस की दिशा को और प्रभावी बनाएगा।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->