ग्राम पाडुली के ग्रामीणों की पीड़ा कब सुनेगा प्रशासन?

ग्राम पाडुली के ग्रामीणों की पीड़ा कब सुनेगा प्रशासन?
खबर शेयर करें:

ग्राम पाडुली के ग्रामीणों की पीड़ा कब सुनेगा प्रशासन?



गोपेश्वर,पाडुली। ग्राम पाडुली में जंगल जाने का एकमात्र पुल कुछ समय पहले क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। पुल टूटने के बाद ग्रामीणों ने अपने श्रम और सहयोग से एक अस्थायी रास्ता तैयार किया, ताकि जंगल तक आने-जाने की व्यवस्था बनी रहे। लेकिन अब उस अस्थायी मार्ग की स्थिति भी बेहद जर्जर हो चुकी है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन घास, लकड़ी और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं को इस खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं जंगल की ओर जाने वाले पशुओं के लिए भी यह मार्ग सुरक्षित नहीं रह गया है।

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से स्थायी पुल या सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए क्षतिग्रस्त मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कर स्थायी पुल एवं सुरक्षित मार्ग का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और पशुओं की आवाजाही सुगम और सुरक्षित हो सके।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->