दस हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दस हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

दस हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में फरार चल रहे 10000 ₹ के इनामी गैंगस्टर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 चोरी व गैंगस्टर के अभियोग में चल रहा था फरार

अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल हुआ बरामद


 उक्त प्रकरण में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

 प्रमोद त्यागी निवासी अशोक विहार देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर खड़ी कार से कुछ नगदी व सोना चांदी का सामान चोरी कर लिया है। जिस सम्बन्ध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 325/25 धारा 305(a) BNS पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में  पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रकाश में आये गैंग के सरगना विनय त्यागी जिस पर अलग-अलग प्रदेशों में लगभग तीन दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं सहित 02 अभियुक्तो को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है । अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु अ सं 357/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया था ।

घटना में प्रकाश में आया अभियुक्त राजन सिंह घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त राजन सिंह को मेरठ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से उक्त घटना में चोरी किये गये पीली धातु के सिक्के बरामद हुए।



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->