जनपद टिहरी- नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त,
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 28 यात्री सवार थे।
दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। अन्य सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।
टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं।



