140 किलो मांस, उपकरण व 02 जीवित बैल के साथ दो गिरफ्तार।
140 किलो मांस, उपकरण व 02 जीवित बैल बरामद
दो दबोचे, मुकदमा दर्ज कर फरार की तलाश जारी
गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस ने ग्राम बिझौली के पास से 140 किलो प्रतिबंधित मांस, गोकशी के उपकरण व 02 जीवित बैल बरामद करते हुए दो को दबोचा। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौके से फरार हुवे अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है।
पकड़े गए आरोपित-
1- इरफान पुत्र जिम्मू
2- मौ0 शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र तहसीन निवासी बिझौली मंगलौर



