दो वाहनों की भिड़ंत के बाद खाई में गिरी कार,

दो वाहनों की भिड़ंत के बाद खाई में गिरी कार,
खबर शेयर करें:

दो वाहनों की भिड़ंत के बाद खाई में गिरी कार, 

पुलिस व एसडीआरएफ टीमों ने समय रहते किया सुरक्षित रेस्क्यू



 अल्मोड़ा के चितई मन्दिर से 2 KM बाड़ेछीना की ओर कालीधार बैंड के पास दो वाहनों मारूति स्विप्ट वाहन संख्या- UK04AE0754 व मारूति K10 वाहन संख्या-UP32DK6325 की आपस में टक्कर हो जाने से मारूति K 10 कार जो बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें पति-पत्नी सवार थे। 

सूचना मिलने पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसडीआरएफ टीमें तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल पति-पत्नी को पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया।

घायल व्यक्तियों के नाम-

01- मोहन सिंह नेगी पुत्र गोसाई सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी आरटीओ हल्द्वानी 

02-  राधिका नेगी पत्नी मोहन सिंह नेगी 52 वर्ष निवासी उपरोक्त



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->