खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत।

खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत।
खबर शेयर करें:

खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत।



कीर्तिनगर में दर्दनाक हादसा: जाखी रोड पर खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक, चालक की मौके पर ही मौत

कीर्तिनगर: जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत कीर्तिनगर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ जाखी रोड पर डामर से भरा एक अनियंत्रित ट्रक करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 22 मई 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। वाहन संख्या UKCA-3038 श्रीनगर से डामर लादकर जाखी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान ग्राम चौकी से आगे शोड (पाली) नामक तोक के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे 25 से 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

 हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली कीर्तिनगर, स्थानीय चौकी दुगड्डा पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत घटना स्थल पर पहुँचीं। ट्रक खाई में पलटने के कारण चालक वाहन के मलबे के नीचे ही बुरी तरह दब गया था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

चमोली का रहने वाला था मृतक

पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त में मृतक की पहचान विपिन (पुत्र दर्शन लाल) के रूप में हुई है, जो ग्राम हॉट, जनपद चमोली के निवासी थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचायतनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसके संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->