श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चमोली।
चमोली: आगामी श्री हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ. असीम देव ने घोड़ा पड़ाव गोविंदघाट और पुलना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. असीम देव ने घोड़ा-खच्चर मालिकों से मुलाकात कर उन्हें अपने पशुओं के उचित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमा कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस दौरान डॉ. असीम देव ने इको डेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष से भी मुलाकात की और यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र प्रसार अधिकारी श्री सुधीर चमोली, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी शिवानंद जोशी एवं वैक्सीनेटर खिलाफ सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रशासन का कहना है कि गोविन्द घाट और पुलना गांव में यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं और पशुपालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


