बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा सुरक्षित।
कर्णप्रयाग (चमोली): बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक पूरी तरह सुरक्षित है।
मिली जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ राजमार्ग पर कर्णप्रयाग के समीप पंचपुलिया के पास यह हादसा हुआ। बाइक पर दो युवक सवार थे। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक को बेहद गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गनीमत रही कि बाइक पर सवार दूसरा युवक इस हादसे में बाल-बाल बच गया और पूरी तरह सुरक्षित है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। घायल को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा सोम बोस्या पुत्र रोबिन बोस्या निवासी जोराहाट, असम उम्र 25 वर्ष को मृत घोषित किया गया। जबकि ऋतिक पुत्र धनंजय निवासी बक्सर, बिहार उम्र 25 वर्ष को हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।
पुलिस ने सुरक्षित बचे युवक को प्राथमिक सहायता दी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित करने की कार्रवाई की जा रही है। राजमार्ग पर यातायात को सुचारू कर दिया गया है।


