बोलेरो पिकअप से 227 बोतल अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग की कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब की बिक्री व परिवहन को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्तकाशी पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी पुलिस को एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप वाहन (संख्या: UK13CA 0901) आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने जब वाहन को रोककर उसकी गहनता से तलाशी ली, तो गाड़ी के भीतर से कुल 227 बोतल अवैध मैकडावल व्हिस्की (शराब) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही तस्करी में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:देवेन्द्र सिंह पंवार – निवासी: ग्राम जैली, जनपद रुद्रप्रयाग।बसन्त शाही ठाकुर – निवासी: जिला जुमला, नेपाल (वर्तमान निवासी: गौरीकुण्ड, रुद्रप्रयाग)के रूप में हुई है।
गुप्तकाशी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे बोलेरो पिकअप वाहन को तुरंत प्रभाव से सीज कर दिया है। इसके साथ ही दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी में मुकदमा अपराध संख्या 24/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है


