उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर सील: निहंगों के प्रवेश को रोकने के लिए कुल्हाल चौकी बनी 'अस्थायी छावनी', ITBP तैनात।

उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर सील: निहंगों के प्रवेश को रोकने के लिए कुल्हाल चौकी बनी 'अस्थायी छावनी', ITBP तैनात।
खबर शेयर करें:

उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर सील: निहंगों के प्रवेश को रोकने के लिए कुल्हाल चौकी बनी 'अस्थायी छावनी', ITBP तैनात।



विकासनगर (देहरादून)। हिमाचल प्रदेश में चल रहे हालिया विवाद और तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। विशेष रूप से हिमाचल से उत्तराखंड में निहंग सिखों के प्रवेश को रोकने के लिए विकासनगर क्षेत्र की कुल्हाल पुलिस चौकी को एक 'अस्थायी छावनी' में तब्दील कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए बॉर्डर पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में निहंगों के उत्तराखंड की सीमा में दाखिल होने की खुफिया इनपुट मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। कुल्हाल बैरियर पर भारी पुलिस बल, पीएसी (PAC) और ITBP की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बॉर्डर पार करने वाले हर एक वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है। बिना पूरी जांच और पहचान पत्र के किसी भी संदिग्ध को उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सुरक्षा के लिहाज से कुल्हाल चौकी के आसपास कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कटीले तार और मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को सुरक्षित किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कदम राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन उठाया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। 


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->