बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस और निहंगों के बीच तनाव।

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस और निहंगों के बीच तनाव।
खबर शेयर करें:

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस और निहंगों के बीच तनाव।



हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड सीमा स्थित कुल्हाल बॉर्डर पर गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पांवटा साहिब से विकासनगर (देहरादून) की ओर बढ़ रहे निहंग सिखों के एक जत्थे को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरान कुछ निहंगों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिससे पुलिस और जत्थे के बीच धक्का-मुक्की तथा तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

यह घटनाक्रम हाल के दिनों में कर्णप्रयाग में हुई घटना और उससे जुड़े विवाद के बाद सामने आया है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।

फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

T

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->