कर्णप्रयाग के व्यापारियों के पक्ष में उतरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल।

कर्णप्रयाग के व्यापारियों के पक्ष में उतरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल।
खबर शेयर करें:

कर्णप्रयाग के व्यापारियों के पक्ष में उतरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल।

मुकदमों के हरिद्वार स्थानांतरण पर उठाए सवाल।



देहरादून/कर्णप्रयाग।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कर्णप्रयाग प्रकरण को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग के स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से जुड़े मामलों में दर्ज मुकदमों को हरिद्वार स्थानांतरित किए जाने की जानकारी हैरान करने वाली है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि डीआईजी के बयान को सुनने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें हरिद्वार स्थानांतरित करने का औचित्य स्पष्ट किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि घटनाएं चमोली जनपद में हुई हैं तो जांच और कानूनी प्रक्रिया को स्थानीय स्तर पर ही निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि कानून का राज बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि सभी मामलों में पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी प्रकार की कार्रवाई तथ्यों एवं कानून के आधार पर की जाए।

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्णप्रयाग के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की जायज चिंताओं के साथ खड़ी है तथा सरकार को पूरे मामले में स्पष्ट स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि मुकदमों के स्थानांतरण का कोई निर्णय लिया गया है तो उसके कानूनी आधार और कारणों को सार्वजनिक किया जाए।

उन्होंने कहा कि न्याय प्रक्रिया पर जनता का विश्वास बनाए रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा किसी भी कार्रवाई में निष्पक्षता सर्वोपरि होनी चाहिए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->