घायलों की सुध लेने पहुंचे पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत।

घायलों की सुध लेने पहुंचे पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत।
खबर शेयर करें:

घायलों की सुध लेने पहुंचे पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत।

 बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का डॉक्टरों से किया आग्रह, हर संभव मदद का दिया भरोसा।




रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा से पहले नौला पानी क्षेत्र में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोगना निवासी जितेंद्र पुत्र बचन लाल की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वहीं परकंडी निवासी हिमांशु और मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


दिवंगत जितेंद्र रोहन मोटर्स में अस्थायी कार्मिक के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक जितेंद्र के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मनोज रावत ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवाओं हिमांशु और मयंक का हालचाल भी जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

मनोज रावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं ।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->