क्यूंजा में 3 जुलाई को क्यूंजा कंडारा सेक्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, हरीश गुसाईं ने की उपस्थिति की अपील

क्यूंजा में 3 जुलाई को क्यूंजा कंडारा सेक्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, हरीश गुसाईं ने की उपस्थिति की अपील
खबर शेयर करें:

क्यूंजा में 3 जुलाई को क्यूंजा कंडारा सेक्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, 

हरीश गुसाईं ने की उपस्थिति की अपील



रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अगस्त्यमुनि के क्यूं जा कंडारा सेक्टर की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 3 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक क्यूंजा कंडारा सेक्टर के कार्यकर्ताओं के लिए बुलाई गई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक क्यूंजा में पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगी। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।

अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने क्षेत्र के सभी सम्मानित वरिष्ठ नेताओं, सक्रिय कार्यकर्ताओं और सभी बूथों के बीएलए-2 (BLA-2) से अनुरोध किया है कि वे संगठन के हित में नियत समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का कष्ट करें।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->