केदारनाथ हाईवे (फाटा) पर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु।

केदारनाथ हाईवे (फाटा) पर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु।
खबर शेयर करें:

केदारनाथ हाईवे (फाटा) पर टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु।



रुद्रप्रयाग/फाटा:केदारनाथ धाम की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए आज सुबह राहत की खबर आई। केदारनाथ मुख्य हाईवे (फाटा) के पास स्थित जामू हेलीपैड मार्ग से नीचे आ रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई। पहाड़ी और संकरे रास्तों पर बस को डगमगाता देख यात्रियों की सांसें अटक गईं, लेकिन चालक की सूझबूझ और किस्मत के सहारे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि बस पलटने या गहरी खाई में गिरने से बच गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी मार्गों पर लगातार बढ़ते दबाव और संकरे मोड़ों को देखते हुए प्रशासन ने सभी चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->