असम के जोरहाट में AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश, 5 जवान शहीद।

असम के जोरहाट में AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश, 5 जवान शहीद।
खबर शेयर करें:

असम के जोरहाट में AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश, 5 जवान शहीद।



जोरहाट (असम):भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एयरबेस पर उतरने का प्रयास करते समय हुए इस दर्दनाक हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं।


सूत्रों के अनुसार, रूसी मूल का यह जुड़वां इंजन वाला एएन-32 (AN-32) मालवाहक विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। जोरहाट एयरबेस पर लैंड करते समय विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान को भारी नुकसान पहुंचा।

इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में विमान में सवार भारतीय वायुसेना के 5 जवानों  स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम की जान चली गई है। वायुसेना के अधिकारियों ने जवानों की शहादत की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद एयरबेस पर मौजूद राहत और बचाव दल (Rescue Team) ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' (Court of Inquiry) के आदेश दे दिए गए हैं। तकनीकी खराबी या खराब मौसम के पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->