उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका: सरकार ने सालाना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 की

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका: सरकार ने सालाना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 की
खबर शेयर करें:

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका: सरकार ने सालाना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 की

 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)।

 सालाना सब्सिडी वाले रिफिल सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 की गई ।

₹300 प्रति सिलेंडर (इसमें कोई बदलाव नहीं)प्रभावी तिथि: तत्काल प्रभाव से लागू।


 दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। सरकार ने इस जनकल्याणकारी योजना के तहत मिलने वाले सालाना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या को 9 से घटाकर अब सिर्फ 4 कर दिया है। सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ों गरीब और निम्न-आय वर्ग के परिवारों के रसोई का बजट प्रभावित होने की आशंका है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि सरकार ने सिलेंडरों की संख्या (कोटा) में भारी कटौती की है, लेकिन प्रति सिलेंडर मिलने वाली ₹300 की सब्सिडी राशि को यथावत रखा है। इसका मतलब यह है कि उज्ज्वला लाभार्थियों को साल के पहले 4 गैस सिलेंडरों पर ही ₹300 की प्रत्यक्ष सब्सिडी मिलेगी। यदि कोई परिवार साल में 4 से अधिक सिलेंडर रिफिल करवाता है, तो उसे बाकी के सिलेंडरों के लिए बाजार में चल रही सामान्य कीमत चुकानी होगी।

 सरकार का कहना है कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सालाना औसत गैस खपत 4 से 5 सिलेंडर ही है। इसलिए इस सहायता को औसत घरेलू खपत के स्तर के अनुरूप ढाला गया है।

मई 2016 में जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, तब लाभार्थी परिवार साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडरों के हकदार थे। इसके बाद बीते वर्षों में सरकार ने इस सीमा को घटाकर 9 सिलेंडर प्रति वर्ष किया, और अब इसे और कम करके सालाना केवल 4 सिलेंडर तक सीमित कर दिया गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->