नंदा राजजात पर बड़ा फैसला।
2026 में केवल लोकजात यात्रा।
बड़ी राजजात पर बाद में होगा निर्णय।
देवाल/चमोली। वाण गांव में मंगलवार को आयोजित बधाण पट्टी की महत्वपूर्ण बैठक में श्री नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि वर्ष 2026 में लोकजात यात्रा पूर्व वर्षों की भांति यथावत आयोजित की जाएगी, जबकि बड़ी राजजात यात्रा के आयोजन को लेकर आगे विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में बधाण पट्टी और कुरुड़ क्षेत्र के सभी पड़ावों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान यात्रा की वर्तमान परिस्थितियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बड़ी राजजात यात्रा का आयोजन उचित नहीं होगा। ऊपरी क्षेत्रों के कई पड़ावों में आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं तथा यात्रा मार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है।
श्री नंदा देवी राजजात वाण पड़ाव के अध्यक्ष हीरा सिंह गढ़वाली ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा के सुचारु संचालन को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में सभी व्यवस्थाओं और यात्रा मार्गों की स्थिति का विस्तृत आकलन करने के बाद बड़ी राजजात यात्रा के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में ग्राम प्रधान नन्दुली बिष्ट, नरेश गौड़ (अध्यक्ष, नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुड़), सुशील रावत (अध्यक्ष, आयोजन समिति बधाण), खुशहाल सिंह (अध्यक्ष, यात्रा पड़ाव मुन्दोली), पृथ्वी सिंह रावत सहित विभिन्न


