गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।

गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।
खबर शेयर करें:

गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।



रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को दुर्गम स्थान से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को सुबह करीब 5:30 बजे एक घोड़ा संचालक ने गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति नदी किनारे मृत अवस्था में पड़ा है। एसडीआरएफ जवानों ने आवश्यक सावधानियों के साथ शव को स्ट्रेचर की मदद से दुर्गम क्षेत्र से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->