बदरीनाथ से लौट रही बस के ब्रेक फेल, 2 यात्री घायल।

बदरीनाथ से लौट रही बस के ब्रेक फेल, 2 यात्री घायल।
खबर शेयर करें:

बदरीनाथ से लौट रही बस के ब्रेक फेल, 2 यात्री घायल।

लामबगड़ में बड़ा हादसा टला।



चमोली जनपद के लामबगड़ क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब श्री बदरीनाथ धाम से लौट रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से टकरा गई। हादसे में दो यात्री घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।


पुलिस के अनुसार, थाना गोविन्दघाट को सूचना मिली कि बस संख्या CH02AA5747 लामबगड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को पुलिस ने अपने निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई है।

बस चालक बहादुर सिंह निवासी मालवा, चंडीगढ़ ने बताया कि वाहन के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद पत्थरों से टकरा गई।

घायल यात्री
कमलेश शर्मा (60 वर्ष) पत्नी चन्दनमणि शर्मा, निवासी राम विहार, वीरपुर, पंजाब।

ओमन्स शर्मा (14 वर्ष) पुत्र रमण शर्मा, निवासी मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->