बूथ मजबूती और रणनीति पर हुई चर्चा।
पूर्व राजस्व अधिकारी सुरेंद्र सिंह जग्गी कांग्रेस में शामिल।
रुद्रप्रयाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न।
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की रणनीतियों को धार देने के लिए रविवार को रुद्रप्रयाग ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गांधारी (चोपड़ा) में संपन्न हुई। इस बैठक में न्याय पंचायत सारी और न्याय पंचायत चोपड़ा के बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 (BLA-2) तथा क्षेत्र के वरिष्ठ व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से पार्टी के संगठनात्मक स्वरूप का विस्तार करने और बूथ स्तरीय कमेटियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों और पार्टी की भावी रणनीतियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती ही पार्टी को आगे ले जाने का काम करेगी।राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त सुरेंद्र सिंह जग्गी ने थामा कांग्रेस का दामनइस संगठनात्मक बैठक के दौरान कांग्रेस परिवार का कुनबा और मजबूत हुआ। राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए श्री सुरेंद्र सिंह जग्गी जी ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और रीति-रिवाजों में विश्वास जताते हुए विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,विधानसभा 2022 के प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल, विधानसभा प्रभारी अजय किशोर भंडारी और ब्लॉक अध्यक्ष महावीर चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, युवा नेता अंकुर रौथान, प्रदेश सचिव लक्ष्मण रावत, सुमित रौथान तथा बैठक के संयोजक जितेंद्र बुटोला समेत दोनों न्याय पंचायतों के कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी श्री गजपाल सिंह बुटोला द्वारा किया।


