कांवड़ यात्री को गोली मारने वाले ,4 आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी।
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास एक कांवड़ यात्री को गोली मारे जाने के सनसनीखेज मामले में हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली कनखल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 4 आरोपियों शिवराज पुत्र जबर सिंह निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर, कनखल, आदित्य कुमार पुत्र राजकुमार निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर, कनखल, हेमंत कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल, वंश गुप्ता पुत्र अखिलेश गुप्ता, हाल निवासी फुटबॉल ग्राउंड,जगजीतपुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस टीमों ने जांच शुरू कर आरोपियों को दबोचा, कनखल पुलिस ने मामले से जुड़े 4 संदिग्धों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की असली वजह सामने आ सके,


