रसोई पर महंगाई की नई मार: घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा।
तीन महीने में ₹89 की बढ़ोतरी।
नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹942 हो गई है।
पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत का कहना है कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण पिछले तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कुल ₹89 की बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। रसोई गैस महंगी होने से गृहिणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है।


