मसूरी बैंड के पास तीन स्थानों पर मार्ग खुल गया ।
लगातार हो रही बारिश के कारण नैनबाग क्षेत्र अंतर्गत NH 507 विकासनगर–यमुनोत्री मार्ग पर मसूरी बैंड के पास तीन स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था।
सूचना प्राप्त हुई है कि अब मसूरी बैंड के पास मार्ग यातायात हेतु खुलवा
दिया गया है ।
यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। कृपया प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।


