200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत।

200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत।
खबर शेयर करें:

200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक,  चालक की मौत।

SDRF ने निकाला शव।


जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले में हेलंग के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक आईसर ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर सीधे नदी में जा समाया। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची SDRF और NDRF की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

थाना जोशीमठ के माध्यम से सूचना मिलते ही  SDRF टीम  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि ट्रक में केवल चालक ही सवार था। दुर्घटना के वक्त जोरदार झटके के कारण चालक वाहन से छिटक गया था और उसका शव लगभग 150 मीटर नीचे पहाड़ी के पत्थरों के बीच फंसा हुआ था।SDRF और NDRF का संयुक्त रेस्क्यूखाई बेहद गहरी और परिस्थितियां विषम थीं, लेकिन SDRF के जवानों ने NDRF के साथ मिलकर तुरंत एक चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम पहाड़ी में फंसे चालक तक पहुंची, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जवानों ने शव को सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय जिला पुलिस को सौंप दिया।मृतक की पहचान गोपाल सिंह उम्र: 34 वर्ष निवासी: नेपाल के रूप में हुई।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->