अनियंत्रित यूपी नंबर की कार ने 4 वाहनों को मारी टक्कर।

अनियंत्रित यूपी नंबर की कार ने 4 वाहनों को मारी टक्कर।
खबर शेयर करें:

अनियंत्रित यूपी नंबर की कार ने 4 वाहनों को मारी टक्कर। 

मची अफरा-तफरी।

टक्कर 

रुद्रप्रयाग/चंद्रापुरी।केदारनाथ हाईवे के चंद्रापुरी क्षेत्र में आज रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार काल बनकर आई। उत्तर प्रदेश (UP) नंबर की एक कार ने रफ्तार का ऐसा कहर बरपाया कि सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार दहशत में घरों से बाहर निकल आए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। इस जबरदस्त भिड़ंत में सड़क किनारे खड़े चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।बेलगाम रफ्तार पर कब लगेगा ब्रेक?केदारनाथ यात्रा मार्ग पर इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लापरवाही और मैदानी चालकों द्वारा पहाड़ों के संकरे रास्तों पर तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाना स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इस हादसे के बाद एक बार फिर यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या हाईवे पर इन बेलगाम दौड़ते वाहनों की रफ्तार पर पुलिस और प्रशासन लगाम लगा पाएगा?

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->