नशे में वाहन चलाने वाले का वाहन सीज।

नशे में वाहन चलाने वाले का वाहन सीज।
खबर शेयर करें:

नशे में वाहन चलाने वाले का वाहन सीज।

बद्रीनाथ में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा।




चमोली। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने और धार्मिक स्थलों की मर्यादा भंग करने वाले कुल 09 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने 15 जून को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान गाजियाबाद निवासी संजू गुर्जर को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

वहीं, 16 जून को थाना पोखरी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

उधर, बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस ने अनुशासनहीनता करने वाले सात लोगों पर कार्रवाई की। इनमें सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीने वाला एक व्यक्ति, नशे में हंगामा कर रहे तीन युवक दुलार चंद, कौशल कुमार और लाला कुमार तथा दर्शन के लिए लगी कतार में गाली-गलौज कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले मनोज रस्तोगी, कृष्ण रस्तोगी और कमलेश शामिल हैं। सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद की शांति व्यवस्था, धार्मिक स्थलों की गरिमा और आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->