जोशीमठ के पास बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने पर श्रद्धालुओं की बस को ITBP ने बचाया।

जोशीमठ के पास बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने पर श्रद्धालुओं की बस को ITBP ने बचाया।
खबर शेयर करें:

जोशीमठ के पास बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने पर श्रद्धालुओं की बस को ITBP ने बचाया।


जोशीमठ, चमोली। बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस गुरुवार को जोशीमठ के निकट बिनाकुली गांव के पास अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई। समय रहते राहत-बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस बद्रीनाथ से लौट रही थी तभी बिनाकुली गांव के पास उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। स्थिति की सूचना मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

आईटीबीपी जवानों ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण ब्रेक सिस्टम में आई खराबी माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आईटीबीपी की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जवानों की तत्परता से एक बड़ा सड़क हादसा टल गया और कई लोगों की जान बच सकी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->