बदरीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी।

बदरीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी।
खबर शेयर करें:

बदरीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी। 

भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर BKTC को दिया 10 करोड़ रुपये का दान।



बदरीनाथ धाम। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी आज सोमवार (15 जून 2026) को अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दरबार में माथा टेका और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि दान स्वरूप भेंट की।भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजाओं में हुए शामिलजानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी सुबह करीब 9:15 बजे अपने परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के साथ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। मंदिर आगमन पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह  और अन्य पदाधिकारियों ने उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया।

 इसके बाद वे मुख्य मंदिर गए, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा और महाभिषेक अनुष्ठान में प्रतिभाग कर देश की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।BKTC को सौंपे 5-5 करोड़ रुपये के दो चेकदर्शन और पूजा संपन्न होने के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कुल 10 करोड़ रुपये के दो चेक पदाधिकारियों को सौंपे। इसमें से 5 करोड़ रुपये बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए तथा शेष 5 करोड़ रुपये केदारनाथ धाम के लिए दिए गए हैं। 

मंदिर समिति के अनुसार, इस राशि का उपयोग चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने में किया जाएगा।बदरीनाथ के बाद बाबा केदार के दरबार के लिए हुए रवानाभगवान बदरी विशाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद मुकेश अंबानी माता लक्ष्मी मंदिर परिसर की परिक्रमा की और फिर अपने तय कार्यक्रम के तहत केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गए। गौरतलब है कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है और वे हर वर्ष अपनी इस वार्षिक आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड आते रहे हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->