अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच में देरी पर फूटा गुस्सा।
महिलाओं ने सीबीआई दफ्तर पर जड़ा सांकेतिक ताला।
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की सुस्त रफ्तार और गोपनीयता को लेकर राजधानी देहरादून में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। इंसाफ की मांग को लेकर महिलाओं ने सीबीआई कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पिछले छह महीनों से सीबीआई जांच की प्रगति (प्रोग्रेस रिपोर्ट) को लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच की स्थिति को लेकर बनी इस रहस्यमयी चुप्पी से प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाएं जब सीबीआई कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार की ओर बढ़ने लगीं, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। मुख्य गेट पर अनुमति न मिलने से नाराज महिलाओं ने कार्यालय के दूसरे गेट पर जाकर विरोध स्वरूप एक सांकेतिक ताला जड़ दिया। महिलाओं का कहना है कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें,सीबीआई जांच की प्रगति रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक किया जाए।केस की जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।पूरी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं महिलाओं में सुजाता पाल, कृष्णा सकलनी, पदमा गुप्ता ,निर्मला बिष्ट, शकुंतला मुंडे जी थे।


